फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Brainstorming to form BJP government again in 2024

Sant Kabir Nagar News: 2024 में फिर भाजपा सरकार बनाने के लिए हुआ मंथन

Sat, 04 Feb 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 04 Feb 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming to form BJP government again in 2024
बैठक का शुभारंभ भाजपा प्रदेश मंत्री एवं एमएलसी सुभाष यदुवंश
आम जन की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है सरकार : सुभाष यदुवंश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार को मगहर में जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इसमें 2024 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने के लिए मंथन किया गया।
भाजपा प्रदेश मंत्री एवं एमएलसी सुभाष यदुवंश ने कहा कि पूरा प्रदेश अपराधमुक्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां कार्यकर्ता ही संगठन का निर्माण करता है और कार्यकर्ता ही आगे चलकर विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री बनता है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी ने सभी 80 सीटों पर विजय हासिल करने का लक्ष्य दिया है। इसे कार्यकर्ताओं की बदौलत पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत फिर से 2024 में भाजपा की सरकार बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार निचले पायदान तक लोगों को सीधा लाभ देने का कार्य कर रही है। ऐसे में जनता के बीच सरकार की विश्वसनीयता कायम है तथा इसी विश्वसनीयता के बल पर 2024 में फिर केंद्र में सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधायक अनिल त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, संगीता वर्मा, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीत अग्रहरि, उर्मिला त्रिपाठी, किरन प्रजापति, राम मिलन यादव, कौशलेंद्र सिंह, अमर राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed