फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Boyfriend and girlfriend got married in Kankadeshwanath Shiv temple

कंकडेश्वरनाथ शिवमंदिर में प्रेमी-प्रेमिका ने रचाई शादी

Fri, 14 May 2021 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend and girlfriend got married in Kankadeshwanath Shiv temple
कंकडेश्वरनाथ शिवमंदिर में प्रेमी-प्रेमिका ने रचाई शादी
विज्ञापन

रोसया बाजार/ पौली। धनघटा क्षेत्र के पौली में स्थित बाबा कंकड़ेश्वरनाथ शिव मंदिर में बृहस्पतिवार की देर शाम प्रेमी- प्रेमिका की शादी संपंन हुई। इस दौरान मौजूद लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।
धनघटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौवापार के पुरवा महुरईया की 20 वर्षीय पूनम पुत्री निर्मल और बस्ती जनपद के नगर क्षेत्र के पोखरनी गांव निवासी 22 वर्षीय मनोज पुत्र बुद्विराम के बीच कुछ वर्षों से प्रेम संबंध था। ग्रामीण बताते है कि मनोज का महुरईया गांव में रिश्तेदारी है। वहीं आते-जाते दोनों के बीच संबंध स्थापित हुआ था। दोनों के संबंध के बारे में जब उनके परिजनों को जानकारी हुई तो दोनों परिवार शादी करने को राजी हो गए।
विज्ञापन

शादी की तारीख तय हो गई। शादी अभी दो माह बाद होनी थी,लेकिन इसी बीच पूनम के पिता निर्मल की मृत्यु हो गई। जिससे शादी की तैयारी में बाधा पड़ गई। जब इस बात की जानकारी प्रेेमी मनोज को हुई तो उसने मंदिर में शादी करने की ठान ली। लड़की पक्ष के घर संदेश दिया। आनन -फानन में दोनों परिवार बृहस्पतिवार की शाम को शिव मंदिर पौली के परिसर में पहुंच गए,जहां रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी संपंन हुई। इस मौके लड़की की मां उर्मिला, बहन चंदा, चाचा चंद्रभान, चाची मोनिका आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed