फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   born of lord krishna

आधी रात जन्मे कान्हा, चारों ओर बजी बधाई

Fri, 19 Aug 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
born of lord krishna
पुलिस लाइंस में सजी श्रीकृष्ण की झांकी। - फोटो : KHALILABAD
आधी रात जन्मे कान्हा, चारों ओर बजी बधाई
विज्ञापन

-नृत्य संगीत तो कही भजनों की रही धूम
-जनपद में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
संतकबीरनगर। विश्व में श्री कृष्ण के गीता का संदेश जहां प्रबुद्ध एवं मनीषियों के लिए एक महत्वपूर्ण विचार के रूप में प्रतिष्ठित है। वहीं श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं देश विदेश में लोकप्रिय हो चुकी हैं। समाज में प्रेम एवं कर्मयोग का संदेश देने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार अर्धरात्रि में जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
जन्माष्टमी के एक दिन पूर्व विद्यालयों में कृष्ण चरित्र का मंचन किया गया। वही अधिकांश जगहों पर राधा कृष्ण और गोपियों के भाव भरे नृत्य का आयोजन कर लोगों ने आनंद उठाया। कई स्थानों पर लोगों ने अपने घरो में झाकिया सजाई तो प्रमुख चौराहे और बाजार झांकी सजाकर भजन कीर्तन, गीत, नृत्य आदि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए। खलीलाबाद के लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। यहा पर झांकियां सजाकर आधी रात को श्री कृष्ण का जन्म शंख, धढ़ी घांट आदि वाद्य यंत्रों की झंकार के साथ आरती पूजा करते हुए श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कृष्ण जन्म के बाद सोहर गाया और बधाइयां गाते हुए श्रीकृष्ण को न्योछावर अर्पित किए गए। गोला बाजार के शिव मंदिर, गन्ना विकास समिति के शिव मंदिर, हाइडिल कॉलोनी, इंड्रस्ट्रियल एरिया, बरदहिया बाजार, मुखलिसपुर रोड और मेंहदावल बाईपास रोड पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार गायत्री मंदिर, नरसिंह नारायण मंदिर, बिजली कॉलोनी, पक्के पोखरा स्थित शिव मंदिर सहित अंजहिया बाजार, चौक बाजार, उत्तर पट्टी, बहबोलिया व ठठराई, पश्चिम टोला, नायक टोला सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जन्माष्टमी की धूम रही।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में सजी झांकी
संतकबीरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में झांकी सजाई गई थी। एसपी सोनम कुमार समेत अन्य अधिकारी देर रात तक श्री कृष्ण जन्मोत्सव तक जुटे रहे। देर रात जब कृष्ण का जन्म हुआ तो बधाई गीत गाए गए। इसी तरह से जिला जेल में भी जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। यहां पर जेलर जेआर वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरण का हुआ आयोजन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के चुरेब स्थित बेलहवां बाजार में शुक्रवार की देर शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जागरण का आयोजन किया गया। जहां पर गायकों ने अपने अपने गीत के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन किया। कार्यक्रम में पहुंचे सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर विकास उपाध्याय, प्रदीप अग्रहरि, शिवम मद्घेशिया, आकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed