फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bolero and tractor collide due to fog, three injured

Sant Kabir Nagar News: कोहरे के चलते बोलेरो-ट्रैक्टर में टक्कर, तीन घायल

Tue, 06 Feb 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 06 Feb 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Bolero and tractor collide due to fog, three injured
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के मेंहदावल रोड पर बनकटिया गांव के पास बीती रात कोहरे के चलते बरात जा रही बोलेरो और ट्रैक्टर में आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची जेल चौकी पुलिस ने तीन घायलों को अस्पताल भेजवाया। जहां पर चिकित्सक ने एक की हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दुधारा थाना क्षेत्र के सुमहा गांव से बरात निकली थी। जिसे खलीलाबाद के डीघा में स्थित एक मैरेज हाल में जाना था। एक बोलेरो रात आठ बजे के आसपास बनकटिया के पास पहुंची थी। रात में कोहरा होने से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी बीच खलीलाबाद से बखिरा की तरफ जा रहे ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान रामजी दूबे पुत्र जवाहर, सर्वेश कुमार दूबे पुत्र संजय और मनीष दूबे पुत्र सत्यप्रकाश के रूप में हुई है। तीनों घायलों में रामजी दूबे की स्थिति गंभीर देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त बोलेरो को जेल चौकी में खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed