{"_id":"6a35846bb9641de09708ba9f","slug":"body-of-girl-who-drowned-in-river-found-after-24-hours-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152494-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 24 घंटे बाद मिला नदी में डूबी बालिका का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 24 घंटे बाद मिला नदी में डूबी बालिका का शव
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के नकहा गांव की तेरह वर्षीय बालिका सरयू नदी में डूब गई थी। शुक्रवार को 24 घंटे बाद घटना स्थल से लगभग एक किमी की दूरी पर नदी से शव बरामद हुआ। शव का पहचान होते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस शव कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
मालूम हो कि स्थानीय थाना क्षेत्र के नकहा गांव निवासी राम पलट की पुत्री नैंसी (13) बृहस्पतिवार को गांव के कुछ बच्चों के साथ भैंस चराने गई थी। गर्मी के कारण बच्चों के साथ सरयू नदी में स्नान करते समय नदी की तेज धारा में बह गई और साथ में तीन बच्चे और बह रहे थे। पास में स्नान कर रहे कुछ चरवाहों ने अन्य तीन बच्चों को किसी तरह बचा लिया। नैंसी गहरे पानी में चली गई और लापता हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ गोताखोर ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार को भी सुबह से पुलिस गोताखोरों की टीम ने बच्ची की तलाश जारी रखी। इसी बीच घटना स्थल से लगभग एक किमी की दूरी मांझा खड़गपुर के सिवान के पास कुछ चरवाहे ने नदी में उतराता शव देख शोर मचाया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। परिजनों ने शव की पहचान नैंसी के रूप में की।
विज्ञापन
इस घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस डूबी हुई बालिका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।