{"_id":"662d4967529a309f02017324","slug":"bodies-of-three-including-two-women-found-in-separate-accidents-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-113480-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अलग-अलग हादसों में दो महिला समेत तीन का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अलग-अलग हादसों में दो महिला समेत तीन का मिला शव
Sun, 28 Apr 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 28 Apr 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
-धनघटा क्षेत्र के एमबीडी बांध पर मिला रायबरेली के मजूदर का शव
- मेंहदावल के राप्ती नदी और कोतवाली स्थित रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में अलग-अलग जगहों पर शनिवार को दो महिला समेत तीन का शव मिला है। खलीलाबाद क्षेत्र के चुरेब के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला का शव मिला। इसी तरह से मेंहदावल क्षेत्र के छपिया गांव के पास एक महिला का शव मिला है। इसके अलावा तीसरी घटना धनघटा क्षेत्र के एमबीडी बांध के किनारे तुर्कलिया नायक के पास एक मजदूर का शव मिला है। मजदूर रायबरेली का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
एमबीडी बांध के किनारे मिला मजदूर का शव
धनघटा। क्षेत्र के एमबीडी बांध तुर्कवलिया गांव के पास एक मजदूर के शव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार एमबीडी बांध के किनारे जिओ ट्यूब में बालू भरने का काम किया जा रहा है। काम करने के लिए ठेकेदार के जरिए रायबरेली जिले से मजदूर लगाए गए हैं। उन्हीं मजदूरों में शामिल रामहित पुत्र भगवानदीन निवासी शीतलपुर थाना कुरारा जिला हमीरपुर ने बताया कि तेज बहादुर 26 वर्ष पुत्र रामबख्श निवासी गोरेलाल साहब थाना भदोखर जिला रायबरेली भी काम करने के लिए आया था। तेज बहादुर नशे का आदी था और हमेशा शराब का सेवन किया करता था।
शुक्रवार की शाम शराब के नशे में बंधे के किनारे जाकर सो गया। सुबह देर तक न जगने पर किसी ने ध्यान नहीं किया। साथी मजदूरों ने सोचा कि वह सोया हुआ है और लोग अपने-अपने काम पर लग गए। इधर जब पुलिस पहुंची और शव का पहचान किया जाने लगा तो उसकी पहचान तेज बहादुर के रूप में हुई। सीओ अजय सिंह ने बताया कि तेज बहादुर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके परिवार के लोग जब यहां पहुंच जाएंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नदी में उतराता मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
मेंहदावल। क्षेत्र के छपिया पराग गांव के पास राप्ती नदी में एक युवती का शव उतराता हुआ मिला है। मेंहदावल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। शव देखने पर एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है। बरामद शव की स्थिति बदतर है। पुलिस शव के पहचान का प्रयास कर रही है। देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो पाई। वही पुलिस हत्या समेत सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
छपिया पराग के पास बहने वाली राप्ती नदी में ग्रामीणों ने शनिवार को एक युवती का शव उतराता देखा। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसओ मेंहदावल रामकृष्ण मिश्र ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव की स्थिति काफी बदतर रही। लोगों ने शव गोरखपुर जनपद की तरफ से नदी में बहता हुए आने की आशंका जताई। शव के पहचान के लिए पुलिस सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। सीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव काफी खराब स्थिति में बरामद हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शव के पहचान का प्रयास भी हो रहा है। जांच पड़ताल के बाद पूरे मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव
कांटे। खलीलाबाद क्षेत्र के कांटे चौकी स्थित चुरेब रेलवे ट्रैक के पास सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास एक महिला का क्षत-बिक्षत शव देखा। घटना की जानकारी होने के मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना के बाद कांटे चौकी के सिपाही भी मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त करने का प्रयास किए। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी शव का पहचान नहीं हो पाई। जिसके बाद शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेजवा दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो महिला का सिर शरीर से अलग था और उसके शरीर पर कोई वस्त्र भी नही पाया गया। शरीर के अन्य कई भागों पर भी चोट का निशान था। जिसकी वजह से उसकी पहचान में काफी समस्या पैदा हुई।