{"_id":"675ddac88def84b4c10d3895","slug":"board-exam-preparation-easy-with-app-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-125485-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एप से बोर्ड परीक्षा की तैयारी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एप से बोर्ड परीक्षा की तैयारी आसान
Sun, 15 Dec 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का कार्यक्रम तय हो गया है। परीक्षा शुरू होने में कम समय बचा है, इसे देखते हुए विद्यार्थी एप से तैयारी कर रहे हैं। स्कूल की कक्षाओं और कोचिंग में उनकी उपस्थिति बढ़ी है, जहां उन्हें परीक्षा की तैयारी में मार्गदर्शन मिल रहा है। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियाें के लिए कुछ ऑनलाइन एप भी मददगार साबित हो रहे हैं।
डिजिटल रूप से दक्ष प्रतिभागी इन ऑनलाइन एप के मार्फत अपनी तैयारी को और पुख्ता कर रहे हैं। एप से मिलने वाले टिप्स को अपना कर तैयारी को धार दे रहे हैं। जिले में कुल 55,000 परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में नामांकित है। छात्र बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुट गए है। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सबीहा मुमताज ने बताया कि इन एप को स्मार्ट फोन में डाउनलोड कर एप के निर्देश के मुताबिक न सिर्फ पाठ्यक्रम तय कर पा रहे है, बल्कि जरूरी टिप्स पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, जिससे अधिक नंबर हासिल करने का मौका मिले। एचआर इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र संदीप ने बताया कि वह थिंक एग्जाम एप से तैयारी कर रहे हैं। इसमें प्रश्न बैंक, परीक्षार्थी पैनल और समय प्रबंधन की जानकारी बेहतर है।