{"_id":"670ebccc1da329cff90096e1","slug":"bmct-route-turned-into-potholes-peoples-troubles-increased-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-122296-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बीएमसीटी मार्ग गड्ढों में तब्दील, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बीएमसीटी मार्ग गड्ढों में तब्दील, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। मेंहदावल होकर गुजरने वाले बस्ती, मेंहदावल, कैंपियरगंज, तमकुहीराज (बीएमसीटी) राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क पर जगह-जगह गड्ढों की भरमार है। सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। आवागमन में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पूरे दिन वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत को लेकर जिम्मेदार उदासीन हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण सड़क पर भारी वाहन हमेशा आवागमन करते हैं। अक्सर लोग गड्ढों से बच-बचाकर निकल रहे हैं। जिम्मेदार सड़क के गड्ढों को मरम्मत को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं। जिससे समस्या खड़ी हो रही है। बाराखाल चौराहा, भौरा, पश्चिमटोला, करमैनी, टड़वरीया आदि स्थानों पर सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। दोपहिया वाहन सवारों को इससे काफी परेशानी होती है।
राष्ट्रीय राजमार्ग होने के बावजूद सड़क मरम्मत नहीं होने पर जिम्मेदारों की कार्यशैली पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष पांडेय, पूर्व प्रधान आरपी सिंह, संजय सिंह, पूर्व प्रधान योगेन्द्र प्रताप सिंह, धर्मसेन सिंह, उपेंद्र सिंह, अर्जुन मिश्रा, परमानंद पांडेय, अजय पांडेय व अन्य का कहना है कि जब राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति यह है तो संपर्क मार्गों की स्थिति क्या होगी। यह सोचने वाली बात है। लोगों ने जल्द से जल्द राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत की मांग की है। अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने कहा कि सड़क मरम्मत को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को जल्द निर्देशित किया जाएगा।