{"_id":"580a58334f1c1bf36e705085","slug":"blo-action-if-found-absent-from-the-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ से बीएलओ अनुपस्थित मिले तो कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ से बीएलओ अनुपस्थित मिले तो कार्रवाई होगी
Sant Kabir Nagar
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के बीएलओ की बैठक शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई। बैठक में बीएलओ को मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में लिंगानुपात और जनसंख्या अनुपात पर ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।
बूथ दिवस पर हर हाल में सभी बीएलओ को उपस्थित रहने की चेतावनी दी गई। एसडीएम राम अभिलाष ने कहा कि मतदाता सूची में महिला और पुरुष मतदाताओं की संख्या में भारी अंतर देखने को मिल रहा है। जबकि वास्तविक धरातल पर महिला और पुरुष मतदाताओं में औसत का अंतर रहता है। इसी तरह जनसंख्या अनुपात का भी पुनरीक्षण कार्य में ध्यान दिया जाना चाहिए।
आबादी के अनुसार प्रत्येक बूथ पर 60 प्रतिशत मतदाता ही होने चाहिए। तहसीलदार राजेश कुमार गुप्त ने सभी बीएलओ को आगामी 22 और 23 अक्टूबर को बूथ दिवस के दिन बूथों पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई बीएलओ अनुपस्थित पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद बीएलओ ने बकाया मानदेय देने की मांग किया।
विज्ञापन
जिस पर एसडीएम ने आगामी मार्च में धन मिलने के बाद भुगतान करने की बात कही। बैठक में नंदलाल, रामराज, अर्जुन यादव, रामरूप, बुद्धू प्रसाद, राजकुमारी देवी, सुबास, अनिल कुमार, सुशीला राव, अमरावती देवी, अनिल, सर्वेश राय, सर्वेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।