{"_id":"57279de24f1c1ba6155cd32a","slug":"bky-sit-on-demand-for-drought-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखा राहत दिलाने की मांग को लेकर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखा राहत दिलाने की मांग को लेकर धरना
ब्यूरो अमर उजाला/ संतकबीरनगर
Updated Tue, 03 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
सूखा राहत चेक की मांग को लेकर खलीलाबाद तहसील में धरना देते भाकियू के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसानों को सूखा राहत दिलाने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर खलीलाबाद तहसील परिसर पर धरना दिया। धरने के बाद अपनी 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया।
खलीलाबाद तहसील अध्यक्ष रामशंकर यादव ने कहा कि खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के किसानों को सूखा राहत का अनुदान दिलाया जाए। गजपुर गांव के एक बच्चे की मौत डॉयग्नोस्टिक सेंटर के डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने के कारण हो गई।
चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। सेमरियावां से टेमी तक का रास्ता, अतरौरा से भदॉह और खुदवा से भदॉह का रास्ता बहुत ही खराब है उसकी मरम्मत कराने की भी मांग की गई। चमरसन से देवरी के बीच पुल का निर्माण करवाने का भी मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन
खुदवा नाला से भदॉह मार्ग के बीच सुगापंखी के पास पुलिया छह महीने से टूटी है इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उसकी मरम्मत तत्काल कराई जाए। कहा कि अग्निपीड़ितों को उनको मुआवजा दिलाएं। बघौली से मेंहदावल तक की सड़क का चौड़ीकरण कराया जाए तथा दोनों तरफ पटरी का निर्माण हो।
यदि इन समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो भाकियू आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस दौरान सुभाष चंद, कृष्ण चंद चौधरी, ह्दय राम, जनार्दन मिश्र, जगदीश राय, मातेंद्र प्रताप सिंह, रामनयन किसान, रणजीत सिंह, रामहजूर शर्मा, सुरेश चौधरी, विश्वनाथ शर्मा, रविंद्र आदि रहे।