{"_id":"6553b3c91b2271b60302cce7","slug":"bku-organized-diwali-get-together-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5477-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भाकियू ने दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भाकियू ने दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया
Tue, 14 Nov 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
मगहर। भारतीय किसान यूनियन (भानू ) के जिलाध्यक्ष आत्मा तिवारी ने भैसहियां गांव में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में ग्राम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता समेत अन्य शामिल हुए। मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने कहा कि बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दिवाली है।
उन्होंने कहा कि ज्ञान रूपी प्रकाश लाने के लिए व्यक्ति को अपने चरित्र में दीपक की तरह ज्योति जलाने की जरूरत है। ताकि समाज में उसकी छाप आईने की तरह झलकती रहे। जिलाध्यक्ष आत्मा तिवारी ने कहा कि दीपावली पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। अपनी इस खुशियों को समाज के साथ मिल बैठ कर मनाने से आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। इसी उपलक्ष्य में संगठन ने श्रेष्ठजनों के साथ समारोह आयोजित किया। दीपावली मिलन समारोह में अब्दुल रहमान विक्की खां, ग्राम प्रधान रूदल चौरसिया, दुर्गेश यादव आदि मौजूद रहे।