{"_id":"57531bdb4f1c1bd649109c7a","slug":"bjym-burnt-the-effigy-of-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो ने सीएम का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो ने सीएम का पुतला जलाया
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
पुतला फूंका
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुुरा में हुई घटना में सपा सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुगर मिल चौराहे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार से इस्तीफे की मांग किया।
भाजयुुमो के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी और महामंत्री मोहित पांडेय के नेतृत्व में शुगर मिल चौराहे पर एकत्र हुए। यहां पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पुतले के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही उनका पुतला जलाया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मथुरा की घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। घटना में एसपी सिटी व दारोगा संतोष यादव सहित 27 लोगों की मौत होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजयुुमो कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि शहीद एसपी सिटी व दारोगा के परिजनों को एक-एक करोड़ का मुआवजा दें। पुतला जलाने वालों में प्रमुख रूप से रत्नेश मिश्र, धर्मेंद्र गौंड, हरिकेश त्रिपाठी, भरत लाल गुप्ता, आदिल सिंह, बलराम मिश्र, संदीप पांडेय, राजन सिंह, आशीष सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, दिवाकर सिंह, अमृत पाठक, सूरज शुक्ला, वासुदेव, सुनील सोनी, भजूराम यादव, सचिन सैंथवार सहित तमाम लोग शामिल रहे।