फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BJP workers celebrated Nitin Nabin's election as president.

Sant Kabir Nagar News: नितिन नबीन के भाजपा अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Wed, 21 Jan 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 21 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated Nitin Nabin's election as president.
नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर वमा्र ने मिठाई ​खिला - फोटो : बुलेट से पटाखे बजाने पर 52 हजार का चालान
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन की नियुक्ति पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर मिठाइयां बांटी और खुशी की इजहार किया। जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना गर्व का क्षण है। उनका अनुभव और नेतृत्व क्षमता भाजपा को और अधिक मजबूत बनाएगा हम सभी कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान गणेश पांडेय , विनोद पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्र, आदित्य यादव, हैप्पी रॉय, गौरव निषाद, अत्रेश श्रीवास्तव, किरण प्रजापति, कन्हैया वर्मा, सत्यपाल सिंह, सुनीता अग्रहरि, किरण प्रजापति, अर्जुन चौधरी, कपिल देव, अनिल पांडेय, विवेकानंद वर्मा, विजय बहादुर, धनंजय पांडेय, दुर्गा पांडेय, कन्हैया वर्मा, गौरव अग्रहरि, नरेंद्र पांडेय, भूपेंद्र तिवारी, सचिन राय, अशोक यादव, नरेंद्र पांडेय, ब्रह्मानंद पांडेय, अमित श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में भाजपा नगर कमेटी खलीलाबाद पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया। पूर्व जिला महामंत्री विवेकानंद वर्मा ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन पूरे देश में पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाकर देश को समृद्धशाली और विकसित भारत बनाने का कार्य करेगा। नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने कहा कि नितिन नबीन भारतीय राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पूरे देश में खुशियां मनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश मिश्रा, घनश्याम दास बिड़ला, देवी प्रसाद पांडेय, जितेंद्र गुप्ता, विष्णु मिश्रा, राधेश्याम जायसवाल, धर्मेंद्र वर्मा, गोरखनाथ मिश्रा, विकास कुशवाहा, सौरभ श्रीवास्तव, अमर चौधरी, राज मोदनवाल, अजय चौरसिया माधवेंद्र तिवारी, रवि शंकर सिंह,अभिनव गौतम, सर्वजीत पासवान, विवेक मिश्रा, संजीव सर्राफ, रिशु श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, विजय प्रताप सिंह, दुर्गा पांडेय, अश्वनी चौरसिया, मनोज सिंह, अनूप चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।

नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर वमा्र ने मिठाई खिला

नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर वमा्र ने मिठाई खिला- फोटो : बुलेट से पटाखे बजाने पर 52 हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed