फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BJP second time victory on dhanghata seat

Sant Kabir Nagar Election Seat Result: सफाईकर्मी ने विपक्षियों को चुनावी मैदान में दी मात, धनघटा में फिर खिला कमल

Sat, 12 Mar 2022 03:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो इंद्रेश यादव, धनघटा।
इंद्रेश यादव, धनघटा। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 12 Mar 2022 03:41 PM IST
विज्ञापन
BJP second time victory on dhanghata seat
धनघटा विधानसभा से जीते भाजपा प्रत्याशी गणेश चंद्र चौहान। - फोटो : अमर उजाला।

वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में 24 वर्ष अंतराल के बाद श्री राम चौहान ने धनघटा सीट पर भाजपा का वनवास खत्म कराया तो 2022 विधानसभा चुनाव में गणेश चंद चौहान ने कितनों के सपने की लंका को ढहाते हुए लगातार दूसरी बार भाजपा के कब्जा को बरकरार रखा।

विज्ञापन


अनुसूचित और पिछड़ी जाति बहुल सुरक्षित सीट धनघटा पर वर्ष 1991 में श्री राम चौहान भाजपा से चुनाव जीते थे। उसके बाद भाजपा व जदयू गठबंधन से शंखलाल माझी विधायक बने थे। उसके बाद लगातार वर्ष 2017 तक भाजपा का भगवा रंग इस सीट पर विराजमान नहीं हो सका था।
विज्ञापन


2017 में श्री राम चौहान जब यहां चुनाव लड़े, तो वह इस सीट को भाजपा के खाते में डालने में सफल हों गए। 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने श्री राम चौहान को यहां से हटाकर पड़ोसी जिला गोरखपुर के विधानसभा क्षेत्र खजनी भेज दी और उनके जगह पर सफाई कर्मी गणेश चंद चौहान को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणेश चंद चौहान पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए सुरक्षित विधानसभा सीट धनघटा पर जीत दर्ज करते हुए विरोधियों के हौसलों को पस्त कर दिया। खासकर 2022 में बाईसिकल का नारा लगाने वाले सपा कार्यकर्ताओं के मंसूबे पर पानी फेर दिया। गणेश चंद चौहान ने यह साबित भी कर दिया कि सफाई कर्मचारी भी अपने मेहनत के दम पर प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंच सकता है।


गणेश चंद्र चौहान ने जहां सपा सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी अलगू प्रसाद चौहान को जहां भारी शिकस्त दी, वहीं बसपा कि हाथी को काफी मतों के अंतर से पीछे छोड़ दिया। गणेश चंद्र चौहान की सफलता पर राजनीति के जानकारों का कहना है कि यह जीत गणेश चंद चौहान के सरल स्वभाव की है। जाति पाति के भेदभाव को सर्व समाज के लोगों ने अपना वोट कमल को दिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed