फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BJP Mahila Morcha protested at the Congress office

Sant Kabir Nagar News: भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Mon, 01 Sep 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha protested at the Congress office
राहुल गांधी के ​खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की पदा​धिकारी व सदस्यगण । संवाद
संतकबीरनगर। बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के विरोध में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से माफी मांगने की बात कही।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उषा पांडेय के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता दोपहर दो बजे हीरालाल राम निवास इंटर काॅलेज के सामने स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं। कार्यालय बंद होने के बावजूद कार्यकर्ताओं ने बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की मौजूदगी में एक कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी की मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। उन्होंने राहुल गांधी से इस मामले में माफी मांगने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस नेतृत्व ने कार्रवाई नहीं की तो महिला मोर्चा उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन में महिला मोर्चा की कमला गौड़, फूलमती जायसवाल, प्रेमलता राय, संगीता मौर्य, लक्ष्मी गौतम, बिंदु देवी, मालती, शिखा, राजकुमारी, सरोज नंदिनी, सीमा चौहान, सविता, माया गौड़, सुमन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed