फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bjp

जनहित में कार्य कर रही केंद्र-प्रदेश सरकार : आनंद स्वरूप

Sun, 13 Sep 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
bjp
खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के सेक्टर प्रमुखों-प्रभारियों को दिया गया वर्चुअल प्रशिक्षण
विज्ञापन

सदर विधायक बोले, आम जनता के लिए हमेशा खुले हैं उनके दरवाजे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भाजपा के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर प्रमुखों और प्रभारियों का वर्चुअल प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हुआ। इसमें पार्टी की मजबूती पर जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता के हित में काम कर रही है। कोरोना संक्रमण काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाकर नर सेवा नारायण सेवा को साक्षी मानकर जो कार्य किया वह सराहनीय है। सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि गांव, गरीब, किसान, मजबूर और आम जन के हित में लगातार काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने कहा कि आगामी दिनों में पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका काफी अहम है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने की। इस दौरान जिला महामंत्री विवेकानंद वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, सेतवान राय,प्रशांत मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी अमित श्रीवास्तव, अम्ब्रीश राय, राकेश मौर्य, राजेश मौर्य, संगीता वर्मा, राम बहादुर सिंह, दयाराम, अनुराग त्रिपाठी, राम सागर चौधरी, गजेंद्र पांडेय, नीरज त्रिपाठी, किरण प्रजापति, श्रीमन आनंद, अनिल पांडेय ,प्रदीप गुप्ता, सतविंदर पाल जज्जी, ब्रह्मनंद पांडेय, सुनीता अग्रहरि, प्रभुनाथ ओझा, शिवा जी शुक्ला, राकेश मिश्रा, अनिरुद्ध निषाद, नीतू सिंह, देवेंद्र मिश्रा अश्वनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed