{"_id":"58976f034f1c1b9073e80843","slug":"bjp-is-able-to-deliver-good-governance","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भाजपा ही सुशासन देने में सक्षम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भाजपा ही सुशासन देने में सक्षम’
sant kabir nagar
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
सम्मेलन को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ही उत्तर प्रदेश को सुशासन देने में सक्षम है। जब-जब प्रदेश में भाजपा की सरकार रही है कानून का राज स्थापित हुआ और विकास को ध्यान में रखकर भ्रष्टाचार मुक्त योजनाएं चलाई गईं। किसान, नौजवान, व्यापारी, बुनकर का सम्मान भाजपा ने किया। गैर भाजपा सरकारों ने उत्तर प्रदेश का दोहन कर विकास ठप किया और अवाम की अपेक्षाओं पर कभी खरा नहीं उतरे। ये बातें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल ने जगद्गुरु शंकराचार्य इंटर कालेज के मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। वे यहां बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि बीस वर्षों से मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में विकास को कोई कार्य नहीं हुआ। पूरा प्रदेश भय, भूख, भ्रष्टाचार से जूझ रहा है। सपा, बसपा, कांग्रेस जैसे दल समाज को तोड़कर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी कर रहे हैं। प्रदेश का किसान छला जा रहा है। बेरोजगार नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा। पूर्वांचल की उपेक्षा की जा रही है।
पूर्वांचल के गोरखपुर में एम्स की स्थापना, खाद कारखाना व बनारस से नेपाल तक फोरलेन सड़क का श्रेय भाजपा को जाता है। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश मे परिवर्तन की लहर चल रही है।
विज्ञापन
सम्मेलन में प्रत्याशी राकेश सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, जिलाध्यक्ष सेतभान राय, त्रयंबक त्रिपाठी, अष्टभुजा शुक्ला, आलोक सिंह, जनार्दनलाल श्रीवास्तव, लालजी शाही, देवेंद्र बहादुर सिंह, इंद्रसेन सिंह, मंडल अध्यक्ष दयाराम मिश्र, उदयराज यादव, राममिलन, त्रिलोकी, सिपाही गौतम समेत अनेक लोग मौजूद रहे।