Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BJP fought in the battle of supremacy, scuffle with the police

Sant Kabir Nagar News: वर्चस्व की जंग में भिड़े भाजपाई, पुलिस से भी हाथापाई

Tue, 01 Aug 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 01 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
BJP fought in the battle of supremacy, scuffle with the police
-भाजपा के मंडल मंत्री एवं हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र सिंह को मारपीट कर किया घायल
विज्ञापन

- भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष समेत चार नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस
- एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल
संवाद न्यूज़ एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के पौली चौराहे पर रविवार देर शाम वर्चस्व को लेकर भाजपाई आपस में भिड़ गए। भाजपा के मंडल मंत्री एवं हिस्ट्रीशीटर को भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पक्ष के लोगों ने मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस चौकी से थोड़ी दूर पर हो रहे विवाद की जानकारी होने पर पुलिस कर्मी पहुंच गए। मारपीट कर रहे कुछ लोगों को पुलिस चौकी पर लाने की कोशिश की तो वे पुलिस कर्मियों से हाथापाई करने लगे। पुलिस ने घायल भाजपा मंडल मंत्री एवं हिस्ट्रीशीटर को सीएचसी मलौली पहुंचाया। वहीं दूसरी तरफ सोमवार को पुलिस ने भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष समेत चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमौली गांव निवासी उमेश सिंह और उन्हीं के गांव के रहने वाले भाजपा के मंडल मंत्री एवं हिस्ट्रीशीटर धर्मेद्र सिंह उर्फ दरोगा सिंह रविवार की शाम एक साथ खेवसिया गांव में पंचायत करने गए थे। पंचायत के समय ही दोनों के बीच कहासुनी हुई तो धर्मेंद्र उर्फ दरोगा सिंह वहां से पौली चौराहे पर चले आए । कुछ देर बाद उमेश सिंह अपने साथियों के साथ चार पहिया वाहन से पौली चौराहे पर पहुंच गए।
विज्ञापन


एक दुकान पर मौजूद धर्मेंद्र सिंह से उमेश सिंह की कहासुनी होने लगी। बात बढ़कर मारपीट पर आ गई। मारपीट के दौरान धर्मेंद्र उर्फ दरोगा सिंह को गंभीर चोटे आईं और वह अचेत होकर गिर पड़े। इसी बीच किसी ने पास के पुलिस चौकी पौली पर सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायल होकर गिरे धर्मेंद्र सिंह को इलाज के लिए सीएचसी मलौली भेजवाने के बाद हमले के आरोपियों को थाने लाने की कोशिश करने लगी। आरोपी पुलिस के साथ नहीं जाना चाहते थे। इसको लेकर पुलिस से झड़प के बाद हाथापाई भी हुई। वहीं डॉक्टरों ने धर्मेंद्र का प्राथमिक उपचार करने के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


पुलिस ने घायल धर्मेंद्र सिंह की मां तारा देवी की तहरीर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह समेत चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि इस मामले के आरोपी अक्षय सिंह निवासी अमौली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed