फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel celebrated as National Unity Day

Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

Wed, 01 Nov 2023 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel celebrated as National Unity Day
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर कलक्ट्रेट में शपथ दिलाते डीएम।
संतकबीरनगर। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जयंती मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। जगह-जगह गोष्ठी कर लाेगों ने उनके कार्यों को याद किया। इसके साथ ही रन फार यूनिटी के तहत स्कूलों में छात्रों ने दौड़ भी लगाई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा का संकल्प दिलाया। डीएम ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के सिद्धान्तों, आदर्शों एवं आचरण के व्यावहारिक पक्ष को निष्ठापूर्वक एवं सेवा-भाव के साथ आत्मसात करना ही उनके प्रति हम सबकी सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। इस अवसर पर अपर एसडीएम रमेश चन्द्र, प्रशिक्षु एसडीएम मंजुल मयंक समेत अन्य मौजूद रहे। इसी क्रम में मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में डीएम महेंद्र सिंह तंवर और सीडीओ संत कुमार ने छात्र-छात्राओं की एकता दौड़ रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान डीआईओएस संदीप चौधरी, बीएसए अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य युनूस अख्तर खां समेत अन्य मौजूद रहे। इसी क्रम में माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय में गोष्ठी हुई। यहां प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र प्रताप शाही, डॉ पुष्पलता गुप्ता, डॉ आशाराम, विद्याधर मिश्र, डॉ प्रीति सिंह, डॉ रोहित कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। इसी क्रम में एचआरपीज कॉलेज, एचआर इंटर कॉलेज, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीजीआईसी में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार दुधारा, बाघनगर, उसरा शहीद, तिलजा ,बजहरा, सालेहपुर, कानपारा आदि न्याय पंचायत में स्थित बेसिक स्कूलों में सरदार पटेल जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के निर्देश पर ब्लॉक के सभी स्कूल खुले रहे। हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई गई। स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर नोडल शिक्षक सेमरियावां जफीर अली, मो आजम, मुबारक हुसैन, अब्दुर रहीम, फूलचंद, राम निवास, राम निहोर, शमीम अहमद, बैरागी, राजममुनि, डॉ आशीष गौतम, शमा अजीज आदि मौजूद रहे। इसी तरह से ए एच एग्री इंटर काॅलेज दुधारा में पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुनीर आलम, कमर आलम, शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी, इस्तियाक अहमद, फसीयउद्दीन आदि मौजूद रहे।

00
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई जयंती
संतकबीरनगर। शहर के टीचर्स कालोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह की मौजूदगी में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती मनाई। सतविंदर पाल सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश के सर्वाधिक लोकप्रिय गृह मंत्री एवं उप प्रधानमंत्री के रूप में जाने जाते थे। जिन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए कार्य किया और अपना सारा जीवन समाज के लिए समर्पित किया। इन्होंने अपने देश को सर्वोच्च शिखर पर ले जाने का सतत प्रयास किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता रुद्रनाथ मिश्रा ने किया। इस अवसर पर नगर महामंत्री विष्णु मिश्रा, उपाध्यक्ष कन्हैया वर्मा, विनोद अग्रहरि, गौरव अग्रहरि, सौरभ श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, अरविंद चौधरी, रामचंद्र चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, गंगेश चौधरी, प्रमोद कुमार, सदानंद, कृष्णा चौधरी, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed