फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike riding girl dies due to collision with truck

Sant Kabir Nagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत

Sat, 27 Apr 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 27 Apr 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bike riding girl dies due to collision with truck
-धनघटा-बिड़हरघाट मार्ग पर नेतवापुर गांव के पासहुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। धनघटा-बिड़हर घाट मार्ग पर शुक्रवार की शाम को नेतवापुर गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज सीएचसी मलौली में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

आंबेडकरनगर जिले के अकथरुआ नारायणपुर निवासी (24 वर्षीय) अमित रिश्तेदार ममता (22 वर्ष) पुत्री महेंद्र प्रजापति निवासी नरियावा पुरानी बाजार थाना जहांगीरगंज जिला आंबेडकरनगर को बाइक पर बिठाकर धनघटा की तरफ आ रहे थे। जब वह धनघटा क्षेत्र के नेतवापुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहा अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया गया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने ममता को मृत घोषित कर दिया। घायल अमित का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सीओ अजय सिंह ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए दे दिया गया है। अट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed