{"_id":"648cbe357b2acb688c088917","slug":"bike-rider-injured-in-bolero-collision-khalilabad-news-c-7-1-209550-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
Sat, 17 Jun 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर स्थित पैड़ी पेट्रोल पंप के पास एक बाइक को तेज रफ्तार बोलेरो ने ठोकर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। इसके बाद सीएचसी सेमरियावां लाया गया जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
दुधारा क्षेत्र के गांव कानपारा निवासी वारिस अली पुत्र सैफुल्लाह 53 वर्ष, राजबली पुत्र रमेसर 55 वर्ष, पुरूषोत्तम पुत्र राजबली 25 वर्ष एक ही बाइक पर सवार थे। बीएमसीटी मार्ग पर पैड़ी चौराहे के करीब स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भरवाकर पेट्रोल के सामने सड़क पर पहुंचे ही थे कि बस्ती की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने ठोकर मार दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस 108 बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बोलेरो गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।