{"_id":"6885212c82972284b3001924","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-uncle-critical-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-136110-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, चाचा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, चाचा गंभीर
Sun, 27 Jul 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
अरुण कुमार। फाइल फोटो
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बयारा निवासी युवक की गोरखपुर में सहजनवा के पास गीडा में पिकअप की टक्कर से मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। शव को कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है वहीं घायल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बाइक चालक और सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
जानकारी के अनुसार बयारा गांव निवासी अरुण कुमार (28) अपने बड़े पिता मोतीलाल चौहान (65) के साथ बाइक से शनिवार को दवा लेने गोरखपुर जा रहे थे। सहजनवा के आगे गीडा के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे अरुण कुमार पुत्र रामबृक्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके चाचा मोतीलाल चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मोतीलाल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया। जबकि शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित करने के बाद अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।