{"_id":"6845cff78b8ad0aaea018419","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-companion-critical-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-133863-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में बाइक चालक युवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में बाइक चालक युवक की मौत, साथी गंभीर
Sun, 08 Jun 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। मुंडेरा शुक्ल के पास दोपहर एक बजे जनता इंटर काॅलेज के सामने चारपहिया वाहन चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया है। धनघटा थाना क्षेत्र के तिलहिया गांव का निवासी अदालत चौहान (23) पुत्र रामदरश अपने साथी मुंडेरा शुक्ल निवासी अमरजीत (35) के साथ मुंडेरा शुक्ल गांव जा रहा था। रविवार की दोपहर एक बजे के करीब अभी वह मुंडेरा शुक्ल के पास स्थित जनता इंटर काॅलेज पहुंचा ही था कि एक अज्ञात चारपहिया वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दिया। इससे दोनों बाइक समेत मौके पर गिर गए। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
स्थानीय लोग एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने अदालत चौहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं अमर जीत की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां से उन्हें मेडिकल काॅलेज गोरखपुर भेज दिया गया है। पुलिस ने अदालत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल अमरजीत का गंभीरावस्था में इलाज चल रहा है। वहीं टक्कर मारने के बाद वाहन लेकर चालक मौके से फरार हो गया।