{"_id":"641b454be803cc624106cc32","slug":"bike-rider-dies-after-hitting-pole-khalilabad-news-c-7-1-95401-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
Wed, 22 Mar 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
कांटे। कोतवाली क्षेत्र के टेमा-मुंडेरवा मार्ग चंगेरा- मंगेरा प्राथमिक विद्यालय के पास बुधवार को बिजली के खंभे से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के पास ही कठिनईया नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
चंगेरा-मंगेरा गांव के प्रधान के प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, अशोक कुमार ने बताया कि गांव के रहने वाले 20 वर्षीय कुलदीप बाइक से अपनी मां को ननिहाल छोड़ने गए थे। घर आते समय गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास लगे बिजली के खंभे से टकरा कर घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोगों के साथ पीड़ित परिजन मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिजन घायल को लेकर टेमा में एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए, जहां से रेफर कर दिया गया।
परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिजन और गांव के लोग गमगीन थे। कांटे चौकी प्रभारी हरेंद्र राय ने बताया कि हादसे में युवक की मौत की सूचना मिली है, लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है।