फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike rider dies after collision with roadways bus

Sant Kabir Nagar News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 13 May 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after collision with roadways bus
राजकुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांथा। बखिरा थाना क्षेत्र के अमथरी मोड़ पर रोडवेज की एक अनुबंधित बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए।
डायल 112 पुलिस की मदद से सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मंगलवार की शाम राजकुमार (25)पुत्र राजेंद्र निवासी बनकटा थाना खेसरहा अपने साथी प्रवीण (22) पुत्र रामदीन के साथ नंदौर से बांसी की तरफ जा रहे थे।
अमथरी मोड़ पर सामने से आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।
दोनों को डायल 112 पुलिस ने सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।
थोड़ी देर बाद परिजन अस्पताल पर पहुंच गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed