{"_id":"65de2b3149dc58a1d0094ab8","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-tempo-one-injured-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110480-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: टेंपो की ठोकर से बाइक सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: टेंपो की ठोकर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
Wed, 28 Feb 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के रामपुर छितौनी निवासी एक व्यक्ति बाइक से अपने मित्र के साथ बंडा बाजार आए थे। मंगलवार की देर शाम वापस घर जाते समय वह अभी सेमर डाड़ी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक टेंपो ने उन्हें ठोकर मार ही। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी हैसर पहुंचाया। जहां डॉक्टरो ने एक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी शुरू कर दी है ।
थाना क्षेत्र के छितौनी निवासी देवेंद्र 40 वर्ष पुत्र रामवृक्ष बाइक पर प्रजापतिपुर निवासी संतराज 55 वर्ष पुत्र ईश्वरी को बिठाकर मंगलवार की देर शाम बंडा बाजार आए थे। वह बाजार कर वापस लौट रहे थे। धनघटा खलीलाबाद मार्ग पर सेमर डाडी के पास पहुंचे थे कि सामने से तेज गति से आ रही अनियंत्रित टेंपों ने उन्हें ठोकर मार दी जिससे मौके पर ही संतराज की मौत हो गई तथा देवेंद्र घायल हो गए। लोगों ने दोनों को सीएचसी हैसर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने संतराज को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।