{"_id":"698e19bdac8ee50ffc082732","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-145939-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
- खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के टेमा चौराहा पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के टेमा रहमत चौराहा पर बृहस्पतिवार को अपराह्न कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल भेजवाया। जहां उसकी मौत हो गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में शुरू कर दी है।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम को भेजा गया। पुलिस टीम ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की मां सरोजपति निवासी ग्राम पचदेउरा थाना दुधारा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 फरवरी को उनका लड़का प्रदीप कुमार सोनी मोटरसाइकिल से मुंडेरवा से अपने गांव की तरफ आ रहा था। टेमा चौराहे पर हाईवे क्राॅस करते समय बस्ती की तरफ से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
उसे स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से हाॅस्पिटल पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।