फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bihar laborer dies after being hit by vehicle

Sant Kabir Nagar News: वाहन की चपेट में आने से बिहार के मजदूर की मौत

Sat, 14 Jan 2023 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bihar laborer dies after being hit by vehicle
वाहन की चपेट में आने से बिहार के मजदूर की मौत
विज्ञापन

हाईवे पर मलोरना के पास शुक्रवार देर रात हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलोरना के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बिहार के मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नवीन मंडी चौकी प्रभारी सुरेश यादव ने बताया कि बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग निवासी लखिंद्र साहनी (30) पुत्र राम प्रसाद साहनी कबाड़ बीनते थे। लखिंद्र कबाड़ की खरीदारी करने वाले अपने साढ़ू जोलिंद्र साहनी निवासी वेलारी थाना उजियारपुर जिला समस्तीपुर (बिहार) के साथ सरैया में किराये के कमरे में रहते थे। शुक्रवार देर रात हाईवे पर मलोरना के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लखिंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित साढ़ू जोलिंद्र ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मजदूर के परिजनों को दे दी। पीड़ित साढ़ू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed