{"_id":"65da363761d382c004053042","slug":"bhoomipujan-of-medical-college-and-bus-stand-may-happen-next-month-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110281-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेडिकल कॉलेज और बस अड्डा का अगले महीने हो सकता है भूमिपूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेडिकल कॉलेज और बस अड्डा का अगले महीने हो सकता है भूमिपूजन
Sun, 25 Feb 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर।
जिले में मेडिकल कॉलेज और बस अड्डा का काम 10 मार्च से पहले शुरू हो सकता है। प्रशासन इन दोनों परियोजनाओं के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से भूमि पूजन कराने की तैयारी में है। इसके लिए प्रशासन प्रयास कर रहा है। भूमि पूजन के बाद इन दोनों परियोजनाओं के निर्माण में तेजी आ जाएगी।
जिले में करीब दो साल से मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन की तलाश की जा रही थी। सीएम ने तीन फरवरी को कबीर मगहर महोत्सव में जल्द ही मेडिकल कॉलेज खोलने की बात कही थी। इसके बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया और जंगलऊन में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन देखी। उसके बाद जंगलऊन में एकेडमिक भवन, हास्टल व कर्मचारियों के आवास बनाए जाने की योजना बनी। इसके साथ ही जिला अस्पताल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित कर ओपीडी चलाए जाने की सहमति बनी। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया। इसके साथ ही बस डिपो के लिए मीरगंज में जमीन का चिन्हांकन हुआ। चार एकड़ जमीन परिवहन निगम के नाम भी दर्ज कर दिया गया। अब जिले की इन दो बड़ी परियोजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के लिए प्रशासनिक अमला जुट गया है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने दोनों परियोजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने की तैयारी कर चुके है। लोक सभा चुनाव के आचार संहिता 10 मार्च तक लगने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए 10 मार्च से पूर्व इन दोनों परियोजनाओं का भूमि पूजन कराने की तैयारी है। अगर सब कुछ सही रहा तो मार्च के पहले सप्ताह में सीएम इन दाेनों परियोजनाओं का भूमि पूजन कर सकते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मेडिकल कॉलेज और बस अड्डा के लिए जमीन मिल गई है। इनका भूमि पूजन कराने की तैयारी है, जिससे आम जन को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। - महेंद्र सिंह तंवर, डीएम