{"_id":"5759b16a4f1c1b17489c56b9","slug":"bhitha-villagers-bordered-on-adm","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिटहा गांव के लोगों ने एडीएम का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिटहा गांव के लोगों ने एडीएम का घेराव किया
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
घेराव किया।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड पौली के गांव भिटहा उर्फ कटाई के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए एडीएम का घेराव किया। गांव के लोगों का कहना था कि कोटेदार से उन्हें किसी प्रकार की शिकायत नहीं है, लेकिन गांव के ही कुछ लोग राजनीतिक द्वेष के कारण कोटेदार की शिकायत कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। गांव के लोगों ने एडीएम से मांग किया कि कोटेदार के विरुद्ध किसी प्रकार की कार्रवाई न की जाए।
भिटहा गांव के लोग गुरुवार को बड़ी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। इन लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसी बीच एडीएम जाते दिख गए तो गांव के लोगों ने उनका घेराव कर दिया। गांव के मुहम्मद कयूम, मुहम्मद राशिद, अब्दुल्लाह, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद कईम, जामिल, ताहिर, जयतुनन्निशा, अली अहमद, आरिफ, इब्राहिम, मेराज, अयूब खान, मेहताब आलम, जर्नादन चौधरी, जितेंद्र, मनीष कुमार, अरविंद कुमार आदि ने कहा कि उनके गांव की कोटेदार राशन का वितरण सही ढंग से व नियमित रूप से कर रही है। गांव के लोगों को इनसे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन गांव के ही कुछ लोग चुनावी रंजिश के कारण फर्जी ढंग से शिकायत कर कोटेेदार को बदलवाने का प्रयास कर रहे हैं, यह किसी भी दशा में गांव के लिए ठीक नहीं है। गांव के लोगों ने मांग किया कि कोटेदार के विरुद्ध किसी प्रकार की शिकायत पर कार्रवाई न की जाए। ऐसा हुआ तो गांव के लोग फिर आंदोलन करने को विवश होंगे।