{"_id":"649dbc5526386e3eb4060a2b","slug":"bhim-army-workers-took-out-a-procession-khalilabad-news-c-7-1-223787-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
Thu, 29 Jun 2023 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 29 Jun 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
शहर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते भीम आर्मी के कार्यकर्ता
संतकबीरनगर। भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को शहर में जुलूस निकाला और कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कार्यकर्ता भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर पर हमले को लेकर आक्रोशित थे। मांग की कि हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी हों और उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाए। सहारपुर में भीम आर्मी के चीफ एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हुए हमले के विरोध में कार्यकर्ता जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद शहर में जुलूस निकाला।
आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सोनू कुमार राव ने कहा कि जिस प्रकार से असामाजिक तत्वों ने चंद्रशेखर पर हमला किया वह सुनियोजित है। हमलावरों ने हमला पूरी तैयारी के साथ किया। इस मामले का पर्दाफाश किया जाए और हमला में शामिल तत्वों की गिरफ्तारी की जाए। इस दौरान रत्नेश गौतम, बृजभान, सुरेंद्र निगम, अमरनाथ, दुर्गा प्रसाद, ज्वाला प्रसाद, समेंद्र कुमार, राहुल गौतम, किरन आदि मौजूद रहे।