फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bharwalia-Belauli road in bad condition, stones uprooted, people in distress

Sant Kabir Nagar News: भरवलिया-बेलौली मार्ग बदहाल उखड़ गईं गिट्टियां, लोग बेहाल

Tue, 30 Sep 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 30 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bharwalia-Belauli road in bad condition, stones uprooted, people in distress
भरवलिया बौधरा बेलौली मार्ग जर्जर- संवाद
मेंहदावल। क्षेत्र में स्थित बेलौली बौधरा बाबा मार्ग की स्थिति काफी बदतर है। पूरी सड़क का ट्रैक उखड़ गया है। जगह-जगह सड़क की गिट्टियां उखड़ने से लोगों को आवागमन की समस्या करना पड़ रहा है। बार-बार सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक सड़क निर्माण की कार्ययोजना जमीन पर नहीं उतर सकी है। जिससे कछार क्षेत्र के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने में काफी समस्या होती है। मेंहदावल विकास खंड के बेलौली-बौधरा बाबा सड़क का निर्माण कार्य पांच वर्ष पूर्ण कराया गया था। पांच किमी लंबी इस सड़क के बनने के बाद से लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने में काफी आसानी होती थी। पिछले दो वर्ष से यह सड़क क्षतिग्रस्त है, लेकिन सड़क के मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया। वर्तमान में सड़क पूरी तरह से चलने लायक नहीं रह गई है। सड़क की गिट्टियां पूरी तरह से उखड़ गई है। इस पर साइकिल व बाइक सवार भी आसानी से यात्रा नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क कछार क्षेत्र के लोगों के लिए काफी मुफीद थी। लेकिन सड़क के मरम्मत व निर्माण कार्य पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे लोगों को आवागमन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द सड़क के मरम्मत और निर्माण कार्य की मांग की हैं। उपजिलाधिकारी संजीव कुमार राय ने कहा कि मामले से संबंधित विभाग को अवगत कराते हुए सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed