फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bhamdora Pikora's ANM Center Badhal

भेडौरा पिकौरा का एएनएम सेंटर बदहाल

Fri, 05 May 2017 11:17 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bhamdora Pikora's ANM Center Badhal
एएनएम सेंटर बदहाल - फोटो : अमर उजाला
 क्षेत्र के भेडौरा पिकौरा में बना एएनएम सेंटर बदहाल हो चुका  है। मरम्मत के अभाव में भवन भी जर्जर हो चुका है। इससे गांव समेत क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सब कुछ जानने के बाद भी स्वास्थ्य महकमा चुप है।
विज्ञापन

  भेडौरा पिकौरा निवासी सुनील पांडेय, हरीराम वर्मा, धुप निषाद, बलजीत निषाद, अमित पांडेय, जय प्रकाश पांडेय, देव प्रकाश पांडेय, रमापति निषाद, सिकंदर निषाद आदि का कहना है कि भेडौरा पिकौरा में बना एएनएम सेंटर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण जर्जर हो गया। यहां पहले प्रसूताओं की डिलीवरी होती थी,पर धीरे धीरे यह बंद हो गई। एएनएम सेंटर पर डिलीवरी न होने के चलते लोगों को या दुधारा जाना पड़ता है नहीं तो जिला मुख्यालय पर जाना मजबूरी है। लोगों ने एएनएम सेंटर के मरम्मत की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के एक ही व्यक्ति का इस एएनएम सेंटर पर अवैध रूप से कब्जा है और इसमें भूसा और कंडा कई वर्षों से रख जा रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर निहालुद्दीन  का कहना है कि एएनएम सेंटर के बदहाल होने कि जानकारी विभाग को दे दी गई है। इसके साथ ही इसके जीर्णोद्धार के लिए धन की डिमांड की गई है। धन उपलब्ध होते ही मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed