फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bhakiyu's strike in Tehsil

Sant Kabir Nagar News: भाकियू का तहसील में धरना, मांगें पूरी न हुईं तो आंदोलन की चेतावनी

Thu, 16 Mar 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 16 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's strike in Tehsil
खलीलाबाद तहसील में धरना दे रहे भाकियू के कार्यकर्ताओ को समझाती नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी।
फोटो
विज्ञापन

नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, पात्रों को किसान सम्मान निधि न देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में बृहस्पतिवार को खलीलाबाद तहसील परिसर में धरना दिया। तहसील अध्यक्ष गोरखनाथ यादव की अध्यक्षता में हुए धरना के बाद कार्यकर्ताओं ने आठ सूत्री मांग पत्र नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी को सौंपा। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने कहा कि स्थानीय स्तर पर तमाम समस्याएं बनी हुई हैं, इनका निस्तारण होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्राम बयारा में नाली न बनने से पानी सड़क पर पसरा रहता है। सैकड़ों किसानों के पात्र होने के बाद भी किसान सम्मान निधि नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों के कार्ड को ऑनलाइन किया जाए।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष गोरक्षनाथ यादव ने कहा कि रैना पेपर मिल से रख उड़कर लोगों की आंखों में पड़ जा रही है। इससे आंख खराब होने की आशंका है। इसके लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। आरोप लगाया कि आवास योजना में पात्र लोगों को दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो 27 मार्च को मगहर पुलिस चौकी के पास वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान राम नयन निषाद, रविंद्र सिंह, जयपाल मौर्य, राजेेश शर्मा, दीनानाथ चौहान, रमाकांत चौहान, राम प्रताप चौहान, बबलू चौहान, शशिकला, रीतू देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed