फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bhakiu bhanu gut met sansad

Sant Kabir Nagar News: सांसद से मिलकर विवाद निपटाने की मांग

Tue, 09 Jan 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 09 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
bhakiu bhanu gut met sansad
फोटो सहित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। विकास खंड खलीलाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बयारा में नई बोरिंग लगाने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने हाईवे तक जाम किया। इसके बाद मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन भानु गुट का एक प्रतिनिधि मंडल भैंसहिया गांव स्थित आवास पर सांसद से मिल कर मामले का पटाक्षेप करने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद से उनके आवास स्थित कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बताया कि सांसद समर्थकों ने ग्रामीणों के साथ अभद्रता की थी। इसके कारण धरना-प्रदर्शन तक की नौबत आ गई।
विज्ञापन

रणजीत सिंह ने बताया कि सांसद ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनकर अफसोस जाहिर किया। सांसद ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि नए ट्यूबवेल की बोरिंग के विवाद का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में जिस जगह पर ट्यूबवेल स्थापित करने पर विरोध या विवाद उत्पन्न है। वहां स्थापित करने के बजाय पूर्व में प्रधान ने जो स्थान प्रस्तावित किया था, उसी स्थान पर नया ट्यूबवेल स्थापित कर विवाद को समाप्त कराने का प्रयास किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में संगठन के जिलाध्यक्ष आत्मा तिवारी, कक्कू चौहान, दान बहादुर चौहान, हरिओम चौहान, मनोज चौहान, सुरेश गौड़, मोनी चौहान, रविंद्र सिंह, जुग्गी लाल गुप्ता आदि अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed