फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bhagwat Katha begins with grand Kalash Yatra

Sant Kabir Nagar News: भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

Tue, 02 Dec 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 02 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha begins with grand Kalash Yatra
बघौली के कदमा गांव में कलश यात्रा निकाली गई-संवाद
तिघरा। विकास खंड बघौली के कदमा गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 101 कन्याएं सिर पर कलश रखकर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा में शामिल हुईं।
विज्ञापन

कलश यात्रा का शुभारंभ कथा व्यास एवं पांच पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन-अर्चना कर किया। कलश यात्रा कदमा से प्रारंभ होकर बघुआ, बकहा, करैली होते हुए बालूशासन पुल स्थित आमी नदी तट तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रों के बीच कन्याओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद यात्रा पुनः यज्ञ स्थल की ओर रवाना हुई। यज्ञ स्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने फीता काटकर कथा का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र उपाध्याय, विनोद पांडेय, गोपीचंद्र, बाल रूप, चंद्रशेखर, राम करन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed