फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bestowed on the file will open in deliberation

विवेचना में कोताही   पर खुलेगी फाइल

Sun, 01 Jan 2017 11:58 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 01 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bestowed on the file will open in deliberation
एसपी हीरालाल ने लंबित विवेचना और किशोरियों की बरामदगी न होने के मामलों की रविवार को समीक्षा की। जिले में 307 विवेचनाएं लंबित होने और 17 अपहृत किशोरियों  को ढूंढ निकालने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी से सख्त रुख अख्तियार किया।
विज्ञापन


एसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि यदि लंबित विवेचनाएं समय से नहीं पूरी की गई तो संबंधित दरोगाओं की फाइल खुलवा कर जांच कराई जाएगी। जांच में लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई भी होगी। एसपी ने एएसपी को इसकी मानीटरिंग करने का भी निर्देश दिया। 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि छोटे से जिले में 307 विवेचना लंबित रहना इंगित करता है कि समय से विवेचना पूरी करने में लापरवाही बरती जा रही है। सबसे अधिक विवेचनाएं कोतवाली में लंबित है। कोतवाल को स्पष्ट हिदायत दी है कि सभी चौकी इंचार्ज और हल्का दरोगाओं के साथ बैठक कर विवेचनाएं समय से निस्तारित कराएं। जिले में 17 अपहृत किशोरी की बरामदगी नहीं हुई है। सर्वाधिक सात मामले कोतवाली, पांच दुधारा थाने के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल और एसओ दुधारा को निर्देशित किया है कि जल्द अपहृत किशोरियों के साथ आरोपियों को पकड़ना सुनिश्चित करें। एसपी ने कहा कि वह प्रतिदिन जनपद के सभी थानों पर दर्ज होने वाले एनसीआर के मामले को भी निगरानी कर रहे है। एनसीआर के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी करके उन्हें शांति भंग की आशंका में चालान हर हाल में किए जाने का निर्देश दिया है। निर्देशों की अवहेलना करने वाले थानाध्यक्षों पर भी कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed