फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   best wishes police station

Sant Kabir Nagar News: धर्मसिंहवा थाने के काम को मिली लोगों की सराहना

Thu, 25 May 2023 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
best wishes police station
संतकबीरनगर। थानों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए जाने के लिए कराए गए पोल में धर्मसिंहवा थाने को प्रथम स्थान मिला है, जबकि थाना बखिरा दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि अप्रैल 2023 के समस्त थानों की कार्यप्रणाली के बारे में 11 से 17 मई तक ऑनलाइन पोल कराया गया था। इसमें आमजनमानस को पुलिस व मीडिया के माध्यम से जागरूक करते हुए ट्वीटर, डिजिटल प्लेटफार्म, आईजीआरएस, एफआईआर/ एनसीआर फीडबैक, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन रिस्पांस टाइम का मूल्यांकन किया गया। इसमें आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता के बारे में शिकायतकर्ताओं के सुझाव लिए गए।
विज्ञापन

जनपद के सभी थानों में दर्ज एफआईआर व एनसीआर के वादियों को फोन कर फीडबैक लिया गया, कि वे केस दर्ज होने के बाद कार्रवाई से संतुष्ट हैं या नहीं। इस ऑनलाइन पोल को डिजिटल प्लेटफार्म के अन्य माध्यम ट्विटर, फेसबुक, वाट्सएप आदि पर लिंक भेजकर ऑनलाइन पोल भी कराया गया। इसके आधार पर सभी थानों की रैंकिंग तय की गई है। इस वोटिंग का उद्देश्य आमजनमानस से प्राप्त सुझावों का उपयोग कर जनपद संतकबीरनगर पुलिस के थानों की कार्यप्रणाली में सुधार कर अधिक जनप्रिय एवं व्यवहारकुशल बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमजन के जरिये इस पोल के माध्यम से ट्विटर पर 368 वोट, डायरेक्ट पोल पर 1820, एफआईआर/ एनसीआर वादी द्वारा 179, आईजीआरएस पर 479 व पासपोर्ट / चरित्र सत्यापन के 1464 प्रकरणों पर अपनी राय व्यक्त की गई। एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार के जरिये रैकिंग तय की गई। इसमें थाना धर्मसिंहवा को प्रथम स्थान व थाना बखिरा को द्वितीय स्थान मिला, जबकि कोतवाली खलीलाबाद को तृतीय, थाना महुली को चतुर्थ, थाना मेंहदावल को पांचवा, थाना बेलहरकला को छठा, थाना दुधारा को सातवां, महिला थान को आठवां और थाना धनघटा को नौवां स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed