फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BEO to nominate children

बच्चों का नामांकन कराएंगे बीईओ

Fri, 05 May 2017 11:24 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
BEO to nominate children
एबीआरसी को प्रशिक्षित किया गया - फोटो : अमर उजाला
 हाउस होल्ड सर्वे को लेकर कवायद शुरू हो चुकी है। विभाग ने सर्वे को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में खंड शिक्षा अधिकारी और एबीआरसी को प्रशिक्षित किया। पहले चरण में 15 मई तक हाउस होल्ड सर्वे किया जाएगा। इसमें ये अधिकारी मजरेवार बच्चों को खोजवाकर पास के स्कूल में नामांकन कराने की जिम्मेदारी निभाएंगे। 
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूप रेखा तय कर दी गई है। हाउस होल्ड सर्वे को लेकर विभाग इस बार फूंक फूंक कर कदम उठा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए सबसे पहले खंड शिक्षा अधिकारियों सहित सह समन्वयक को प्रशिक्षित गया है। प्रशिक्षक जिला समन्वयक सामुुदायिक सहभागिता रजनीश वैद्यनाथ ने कहा कि प्रशिक्षण में खंड शिक्षा अधिकारी नवीनतम नि:शुल्क अनिवार्य शिक्षा के अनुरूप सर्वे संपन्न कराएंगे। इससे मजरेवार पर्यवेक्षण कर छह से 14 वर्ष के बच्चों को वास्तविक चिन्हांकन कर उन्हें नजदीक के विद्यालय में नामांकित कराने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हर बच्चे का आधार कार्ड भी बनेगा। ताकि दो जगह पर बच्चे का नामांकन न हो सके। बताया कि इस बार नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम को देखते हुए प्रत्येक चिन्हांकित बच्चों को डाटा कंप्यूटर पर फीड कराया जाएगा। इसे जनपदीय वेबसाइट पर अपलोड कर लिया जाएगा। इस अवसर पर एबीआरसी असरारूल हक, रामचंदर, कालिका प्रसाद, अशोक गुप्त, शरदेंदु पांडेय, अरविंद पांडेय, विजयनाथ यादव, असजद, विनोद चंद समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन

गैरहाजिर 28 एबीआरसी से मांगा स्पष्टीकरण
 जूनियर हाईस्कूल में हुए हाउस होल्ड सर्वे के प्रशिक्षण से अनुपस्थित 28 एबीआरसी से बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा है।  बीएसए प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हाउस होल्ड सर्वे का प्रशिक्षण मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। प्रशिक्षण में सभी को उपस्थित रहना है। जो एबीआरसी अनुपस्थित है उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed