फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BEO stopped the salary of the absent headmaster, asked for explanation

Sant Kabir Nagar News: बीईओ ने गैरहाजिर हेडमास्टर का वेतन रोका, मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 09 May 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 09 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
BEO stopped the salary of the absent headmaster, asked for explanation
रोसयाबाजार। शिक्षा क्षेत्र पौली के प्राथमिक विद्यालय गौरापार उर्फ गोसेसिंहपुर में तैनात हेडमास्टर रविंद्र कुमार के अनुपस्थित रहने की शिकायत पर बीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही वेतन भी बाधित किया है। अभिभावकों ने हेडमास्टर के स्थानांतरण करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सरकार तरह तरह के प्रयास कर रही है। बच्चों को ड्रेस, काॅपी-किताब, बैग और जूता देने के साथ ही मिड डे मील की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन कुछ शिक्षकों की वजह से सरकार की यह योजना मूर्त रूप नहीं ले पा रही है। शिक्षा क्षेत्र पौली के प्राथमिक विद्यालय गौरापार उर्फ गोसेसिंहपुर में चार शिक्षक तैनात हैं, लेकिन अध्यापकों के सापेक्ष छात्रों की संख्या बहुत ही कम है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सहायक अध्यापिका गुंजन मौर्या ने बताया कि पंजीकृत बच्चों की संख्या 31 है, लेकिन आज 12 बच्चे आए हैं। स्कूल में दो शिक्षा मित्र किरन और जियालाल उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस विद्यालय के शिक्षा की स्थिति बहुत खराब है। यहां पर तैनात हेडमास्टर रविंद्र कुमार विद्यालय पर नहीं आते हैं। खुद को बीमार बताकर छुट्टी पर रहते हैं। इसके चलते स्कूल पर बच्चों की संख्या लगातार घट रही है। गांव के लोगों में हेड मास्टर की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश व्याप्त है। इस आक्रोश को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी पौली अर्जुन प्रसाद वर्मा ने हेडमास्टर का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed