फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BEO raised his hands from investigation, BSA handed over notice

बीईओ ने जांच से खड़े किए हाथ, बीएसए ने थमाया नोटिस

Mon, 31 Oct 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
BEO raised his hands from investigation, BSA handed over notice
कार्यालय में बीएसए से वार्ता करते प्राथमिक शिक्षक के पदाधिकारी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
बीईओ ने जांच से खड़े किए हाथ, बीएसए ने थमाया नोटिस
विज्ञापन

दो शिक्षकों के निलंबन की जांच बीईओ को सौंपी थी
बीईओ हैंसर के खिलाफ भी होनी थी जांच
संतकबीरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग ने एक बीईओ के खिलाफ जांच अधिकारी बनाए गए दूसरे ब्लॉक के बीईओ ने जांच से हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने बीएसए को पत्र भेजकर समकक्ष अधिकारी के खिलाफ जांच में असमर्थता जताई है। बीएसए ने उन्हें नोटिस जारी कर जांच न करने पर जवाब मांगा है।
मामला विकास खंड हैंसर बाजार का है। 29 सितंबर को बीईओ हैंसर ने प्राथमिक विद्यालय औराडांड का निरीक्षण किया था। वहां विद्यालय से नदारद सहायक अध्यापक रामकरन पासवान को निलंबित कर दिया था। उन पर बीईओ से दुर्व्यवहार का आरोप भी लगा था। इस मामले की जांच के लिए बीएसए ने बीईओ मेंहदावल व बीईओ बेलहर कला को जांच अधिकारी नामित किया था। जांच रिपोर्ट 15 दिन में मांगी थी।
विज्ञापन

बीईओ ने सहायक अध्यापक से पूछताछ कर उनकी आख्या लेकर जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंपी, लेकिन बीईओ के खिलाफ कोई जांच नहीं की। बीईओ बेलहर कला ज्ञानचंद मिश्र ने बीएसए को पत्र भेजकर कहा है कि बीईओ हैंसर उनके समकक्ष अधिकारी हैं। ऐसे में उनसे कैसे पूछताछ की जाती। बीएसए ने एक माह बीतने के बाद जांच रिपोर्ट न आने पर बीईओ बेलहर और मेंहदावल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहलर कला के बीईओ ज्ञानचंद मिश्र ने कहा कि बीईओ हैंसर उनके समकक्ष अधिकारी हैं। उनसे पूछताछ करना संभव नहीं है। बीएसए को पत्र भेजकर मामले से अवगत करा दिया गया है। इसके बाद भी बताओ नोटिस जारी कर दिया गया।
...
कोट
बीईओ बेलहर कला ने कोई पत्र नहीं भेजा है। उन्हें जांच के लिए लगाया गया था, लेकिन जांच नहीं की है। जवाब मांगा गया है। समय के अंदर जवाब नहीं देते हैं तो उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्रावली भेज दी जाएगी।

-अतुल कुमार तिवारी, बीएसए
...
शिक्षक संघ ने निलंबन वापस लेने की मांग की
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव के नेतृत्व में सोमवार को बीएसए से मिले। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक रामकरन पासवान और पशुपति भारती के निलंबन वापस लेने के लिए पहले ही ज्ञापन दिया था, पर सुनवाई नहीं हुई। अगर दो दिन में शिक्षकों को बहाल नहीं किया गया तो शिक्षक संघ आंदोलन को बाध्य होगा। इस दौरान विजयनाथ यादव, ओम प्रकाश यादव, विष्णु श्रीवास्तव, सुयेब अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed