{"_id":"652840e86444f109c50ccdb4","slug":"beo-investigation-found-school-running-without-recognition-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-4114-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बीईओ की जांच में बिना मान्यता के संचालित मिला विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बीईओ की जांच में बिना मान्यता के संचालित मिला विद्यालय
Fri, 13 Oct 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार। शिक्षा क्षेत्र पौली में संचालित नवोदय एलीमेंट्री स्कूल का बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी जनार्दन यादव ने निरीक्षण किया। स्कूल प्रबंधक मान्यता से संबंधित कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं करा पाए। बीईओ विद्यालय को बंद करने का नोटिस दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी जनार्दन यादव ने बताया कि नवोदय एलीमेंट्री स्कूल के निरीक्षण के दौरान कक्षा एक से पांच तक संचालित विद्यालय में लगभग 120 बच्चे और छह शिक्षक मौजूद मिले। प्रबंधक व प्रधानाचार्य मुकेश ने मान्यता से संबंधित कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया। बीईओ जनार्दन यादव ने विद्यालय बंद करने का नोटिस दिया। साथ ही शिक्षको को निर्देश दिए कि नामित बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में नामांकन करा दें, जिससे उनका भविष्य खराब न हो। उन्होंने विद्यालय संचालक को हर हाल में विद्यालय बंद किए जाने का निर्देश दिया है। चेतावनी दी है कि अगर इसके बाद विद्यालय संचालित मिला तो विधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।