{"_id":"67e2eceae82c5fee99076c8e","slug":"benefits-of-schemes-are-being-given-without-any-discrimination-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-130368-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिना भेदभाव दिया जा रहा योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिना भेदभाव दिया जा रहा योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
संतकबीरनगर। केंद्र सरकार के दस और प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को विकास भवन सभागार में सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति पर विकास उत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर महाकुंभ 2025 तथा उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्षों पर आधारित लघु फिल्म का एलईडी के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। प्रभारी मंत्री ने केंद्र सरकार के 10 वर्ष एवं प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि कहा कि गॉव-गॉव तक बिना किसी भेदभाव के गरीबों, पिछड़ों, असहायों, दिव्यांग जनों सहित समाज के हर वर्ग को विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के माध्यम से लाभ निरंतर दिया जा रहा है।
कहा कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री जी को जो दायित्व सौंपा है उस पर प्रदेश सरकार द्वारा ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बाहरी उद्यमियों द्वारा निरंतर भारी मात्रा में निवेश किया जा रहा। विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी ने कहाकि सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समझने का अवसर है। विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के साथ विकास शैली का प्रमाण समाज में परिलक्षित हो रहा है।
विज्ञापन
विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि आज प्रदेश का हर व्यक्ति, नौजवान, महिलाएं, बेटियां स्वंय को सम्मानित एवं सुरक्षित महसूस कर रही है। जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग का उत्थान करने की दिशा में निरन्तर प्रयासरत है।