फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   before holi disperse salary

‘होली से पहले वेतन भुगतान कराएं डीआईओएस’

Fri, 23 Feb 2018 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Feb 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
before holi disperse salary
मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में मौजूद शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में गुरुवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की हुई बैठक में होली से पहले वेतन भुगतान की मांग उठी। 
विज्ञापन

मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि होली लोक पर्व है। हर परिवार पूरे उत्साह से यह त्योहार मनाता है।

इस बार होली महीने की शुरुआत में ही पड़ रही है। ऐसे में सरकार को शिक्षक-कर्मचारियों को होली से पहले वेतन दिलाने की व्यवस्था करनी चाहिए। साथ ही शिक्षकों के बकाया एरियर, मूल्यांकन व कक्ष निरीक्षकों के पारिश्रमिक का भुगतान मूल्यांकन शुरू होने से पहले कराने की मांग की। 

उन्होंने कहा कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने में प्रधानाचार्य व शिक्षक ऐतिहासिक योगदान कर रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी संयम खोकर निरंतर प्रधानाचार्य व शिक्षकों के साथ अपमान जनक व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएम ने बिना ठोस कारण के उमरिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को केंद्र व्यवस्थापक के पद से हटा दिया, जो निंदनीय है।
विज्ञापन


नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए डीएम ने बेहतरीन व्यवस्था भी है, सभी लोग उसमें सहयोग कर रहे हैं, किंतु अनावश्यक रुप से प्रधानाचार्य और शिक्षकों का अपमान करना ठीक नहीं है। जिन प्रधानाचार्य व शिक्षकों को परीक्षा के दौरान बिना कारण के हटाया जा रहा है, उन सभी प्रकरणों का संगठन अध्ययन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत पड़ेगी तो माध्यमिक शिक्षक संघ इसका पुरजोर विरोध करेगा। बैठक में जिलामंत्री गिरिजानंद यादव, गोपाल जी सिंह, नसीम अहमद खान, मोहीबुल्ला खां, जितेंद्र कुमार, यूनुस अख्तर, मोहम्मद शाहिद, मुनीर आलम, इश्तियाक अंसारी, अब्दुल सलाम, अब्दुल मुद्दसिर, खालिद कमाल, अरशद अहमद, अफजल हुसैन, अजय शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, राम नरायन पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed