{"_id":"686d601ed4884d6f030617d1","slug":"bed-exam-will-be-held-from-tomorrow-at-six-centers-4413-students-will-appear-in-it-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-135226-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छह केंद्रों पर बीएड की परीक्षा कल से, 4413 परीक्षार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छह केंद्रों पर बीएड की परीक्षा कल से, 4413 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Tue, 08 Jul 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की बीएड की वार्षिक परीक्षा 10 जुलाई से शुरू होगी। परीक्षा के लिए जिले में छह केंद्र बने है जहां पर 4413 परीक्षार्थी नामांकित है। परीक्षा को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है।
परीक्षा के नोडल अधिकारी व एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 10 जुलाई से शुरू हो रही है। यह परीक्षा में 22 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा सुबह सात बजे से 10 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए कुल छह केंद्र बने है। जिसमे एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद, पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी महाविद्यालय नाथनगर, प्रेमलता महाविद्यालय अछिया, जीपीएस महाविद्यालय खलीलाबाद, प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद और गंगा देवी कपिलदेव तिवारी महाविद्यालय भुजैनी शामिल हैं।
इन केंद्रों पर 32 महाविद्यालयों के 4413 परीक्षार्थी नामांकित हैं। 2297 छात्राएं और 2116 छात्र हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। हर महाविद्यालयों के सचल दल का गठन कर दिया गया है। विश्वविद्यालय स्तर से भी सचल दल का गठन हुआ। जो परीक्षा के दौरान औचक छापेमारी करेगा। परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को नोडल केंद्र एचआरपीजी कॉलेज में जमा करा लिया जाएगा।