{"_id":"66673d6321534c4b7e0c47d6","slug":"bed-candidate-caught-with-copied-material-expelled-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-115858-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया बीएड परीक्षार्थी, निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया बीएड परीक्षार्थी, निष्कासित
Mon, 10 Jun 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की बीएड व एलएलबी की वार्षिक परीक्षा जिले के सात केंद्रों पर हुई। इसमें एलएलबी की परीक्षा सिर्फ एचआरपीजी कॉलेज केंद्र पर हुई जबकि बीएड की सात केंद्रों पर हुई। बीएड परीक्षा में एक परीक्षार्थी नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया, जिसे सचल दल ने निष्कासित कर दिया।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा सात जून से शुरू हो चुकी है। सोमवार को आयोजित परीक्षा में जीपीएस महाविद्यालय खलीलाबाद केंद्र पर बीएड के एक परीक्षार्थी को नकल सामग्री के साथ सचल दल ने पकड़ा। इसके साथ ही अन्य केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। एचआरपीजी कॉलेज केंद्र पर सुबह की पाली में बीएड के नामांकित 490 परीक्षार्थियों में दो ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि सुबह की पाली में ही एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के नामांकित 422 परीक्षार्थियों में से 24 ने परीक्षा छोड़ी। शाम की पाली में एलएलबी पंचम सेमेस्टर में नामांकित 307 परीक्षार्थियों में पांच ने परीक्षा छोड़ दी। प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एक परीक्षार्थी निष्कासित हुआ है। इसके साथ ही 31 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है।