फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Beaten wife for dowry and gave triple talaq

दहेज की खातिर पत्नी को पीटा और दे दिया तीन तलाक

Mon, 07 Nov 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Beaten wife for dowry and gave triple talaq
दहेज की खातिर पत्नी को पीटा और दे दिया तीन तलाक
विज्ञापन

पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ दर्ज किया केस
संतकबीरनगर। दहेज की खातिर पत्नी की पिटाई की और फिर तीन तलाक दे दिया। पिटाई से पेट में पल रहा साढ़े चार महीने का बच्चा खराब हो गया। ऐसा आरोप लगाते हुए सोमवार को पीड़िता ने दुधारा थाने में पति समेत तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारने- पीटने, जानमाल की धमकी देने और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दुधारा क्षेत्र के कोहरियावा गांव की रहने वाली राजिया खातून पुत्री मोहम्मद हुसैन का आरोप है कि उसकी शादी गांव के जहीर अहमद पुत्र मुशीर अहमद के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुई थी। आरोप है कि पति जहीर, तबस्सुम, नाजरीन उससे दहेज की मांगग करने लगे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर लोग प्रताड़ित करने लगे। आरोप है 22 अक्तूबर को लोगों ने उसे मारापीटा। पिटाई से उसे चोट आई। इससे उसके पेट में पल रहा साढ़े चार महीने का बच्चा खराब हो गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान जहीर अहमद ने उसे तीन तलाक दे दिया। एसओ अनिल कुमार दूबे ने बताया कि जहीर ने राजिया खातून से दूसरी शादी की है। पीड़ित राजिया की तहरीर के आधार पर जहीर, तबस्सुम और नाजरीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़, मारपीट और तीन तलाक को मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed