फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   beat mother and doughter

छेड़खानी की उलाहना देने पर मां-बेटी को पीटा

Sun, 29 Sep 2019 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
beat mother and doughter
शनिवार की रात बरामदे में सोते दौरान किशोरी संग आरोपी ने की छेड़खानी
विज्ञापन

आरोपी युवक और उसके दो भाईयों पर छेड़खानी,एससी-एसटी का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। क्षेत्र के एक गांव में सो रही किशोरी के साथ शनिवार की रात एक युवक ने छेड़खानी की। उलाहना देने पर आरोपी ने दो भाइयों के साथ मिलकर किशोरी और मां की पिटाई कर दी। रविवार को पुलिस ने आरोपी और दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

15 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि 28 अगस्त को वह घर के बरामदे में सो रही थी। परिजन बाहर सो रहे थे। रात में करीब एक बजे गांव का ही एक युवक पहुंच गया। आरोप है कि आरोपी युवक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। मां के साथ मामले की शिकायत करने आरोपी के घर गई तो आरोपी व उसके दो भाइयों ने उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। आरोपियों ने उसकी और मां की पिटाई भी की। एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि आरोपी युवक और उसके दो भाइयों पर छेड़खानी, मारपीट, एससी-एसटी, पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed