{"_id":"acd7b1285c3f0d6f109f9ee9f9c1922a","slug":"be-tough-action-on-the-accused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अाराेपी पर सख्त कार्रवाई हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अाराेपी पर सख्त कार्रवाई हो
अमर उजाला/संतकबीरनगर
Updated Thu, 31 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांथा।हिंदू महासभा के नेता द्वारा पैगंबर मुहम्मद साहब के खिलाफ की गई टिप्पणी ने नाराज लोगों ने बुधवार को सांथा ब्लॉक के मदरसा अरबिया सिराजुल उलूम लोहर्सन के मैदान में जनसभा कर विरोध जताया। सभा के बाद सीएम को संबोधित सात मांगों का ज्ञापन एसडीएम मेंहदावल गौरव श्रीवास्तव को दिया गया।
जनसभा में मुफ्ती शकील अहमद सीतापुरी ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों के लिए पैगंबर मुहम्मद साहब पूजनीय है। समाज के सभी लोग उनसे मोहब्बत करते हैं।
ऐसे में उनकी शान में गुस्ताखी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। हिंदू महासभा के नेता ने सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए ऐसी टिप्पणी की है। इस संबंध में सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। मौलाना ज्ञासुद्दीन सुल्फी ने कहा की हिंदु महासभा के एक नेता द्वारा हमारे रसूल के खिलाफ दिए गए बयान से समाज के लोग आहत हैं। साथ ही कौम में गुस्सा है।
हाफीज अहमद फूजेल रहमानी, हाफीज शाहिद ने कहा की हमारे आखिरी रसूल ने पूरी दुनिया में भाईचारे, मोहब्बत और मेलमिलाप का पैगाम दिया और इस्लाम की रोशनी पूरी दुनिया में फैलाई। उन पर घिनौना आरोप लगाने वाले को किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
इस अवसर पर अहमद सुहेल रहमानी , मौलाना गुफरान , मौलाना अब्दुल हकीम रहमानी, मास्टर शरीफुर्रहमान , अब्दुल रसीद , साकिब अंसारी , अबरार अहमद , जुबेर अहमद , नसीम अंसारी आदि उपस्थित रहे।