फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Be careful...disc slipping due to lack of vitamin D

Sant Kabir Nagar News: रखें ध्यान...विटामिन डी की कमी से खिसक रही डिस्क

Mon, 12 May 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 12 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Be careful...disc slipping due to lack of vitamin D
हड्डी के दर्द से परेशान मरीजांे का फिजियोथेरेपी करते चिकित्सक।
संतकबीरनगर। बदलती जीवन शैली और पोषक तत्वों की कमी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। कम उम्र में ही लोगों में विटामिन डी की कमी से डिस्क खिसकने की समस्या सामने आ रही है। युवाओं के साथ बच्चे भी इस बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में रोजाना डेढ़ सौ तक मरीज पहुंचते हैं। इनमें से 20 से 25 मरीज कमर, हाथ और पैर में दर्द की समस्या से परेशान हैं। इनमें युवा और बच्चे भी शामिल हैं। जांच में विटामिन डी का स्तर कम मिल रहा है। कमर दर्द से परेशान मरीजों की डिस्क खिसकने की समस्या सामने आ रही है। इनमें युवा और बच्चे भी शामिल हैं। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवओंभू का कहना है कि पहले विटामिन डी की कमी 60 साल की उम्र के बाद सामने आती थीं। लेकिन अब यह समस्या बच्चों व युवाओं में भी देखी जा रही है। भोजन में पर्याप्त पोषक तत्व न लेने व धूप में न बैठने से यह समस्या सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed